All India tv news। देहरादून से बड़ी खबर आ रही है! उत्तराखंड सरकार ने राज्य की चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग ने 30 विशेषज्ञ डॉक्टरों को राज्य के अलग-अलग जिलों में नई तैनाती दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों के बाद इन नियुक्तियों को हरी झंडी मिली है।
मुख्य बिंदु:-
पहाड़ी क्षेत्रों पर फोकस:- इन डॉक्टरों की तैनाती मुख्य रूप से राज्य के उन जिलों में की गई है जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी थी।
चारधाम यात्रा की तैयारी:- आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए मार्ग पर पड़ने वाले स्वास्थ्य केंद्रों में भी इन डॉक्टरों को जिम्मेदारी दी गई है ताकि तीर्थयात्रियों को बेहतर इलाज मिल सके।
विशेषज्ञताओं का लाभ:- तैनात किए गए डॉक्टरों में बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ , और एनेस्थेटिस्ट शामिल हैं।
हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 158 अनुपस्थित डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त की थीं, जिसके बाद इन खाली पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी गई थी। सरकार की कोशिश है कि दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को इलाज के लिए मैदानी शहरों का रुख न करना पड़े। सचिव स्वास्थ्य ने सभी तैनात डॉक्टरों को तत्काल अपने संबंधित कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।



