All India tv news। काशीपुर (उधम सिंह नगर): उत्तराखंड के औद्योगिक नगर काशीपुर स्थित 'उत्तराखंड एकेडमी' ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के घोषित परिणामों में संस्थान के छात्रों ने ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए पूरे प्रदेश में संस्थान का नाम रोशन किया है।
32 में से 28 छात्र सफल :-
संस्थान के प्रबंधक गोविंद जैडा ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया कि इस वर्ष परीक्षा में एकेडमी के कुल 32 छात्र सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 28 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। सफलता का यह उच्च प्रतिशत संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाता है।
आयुष्मान और आरनव ने गाड़े सफलता के झंडे :-
इस गौरवशाली उपलब्धि में सबसे खास बात यह रही कि प्रदेश के शीर्ष दो स्थानों पर इसी एकेडमी के छात्रों ने कब्जा जमाया है:
आयुष्मान रावत (पुत्र बलविंदर सिंह रावत):- इन्होंने 300 में से 286 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड में प्रथम स्थान और अखिल भारतीय स्तर पर 92वीं रैंक हासिल की है।
आरनव अधिकारी (पुत्र अनूप अधिकारी):- इन्होंने 300 में से 282 अंक अर्जित कर प्रदेश में दूसरा स्थान और देश में 271वीं रैंक प्राप्त की है।
घोड़ाखाल सैनिक स्कूल है लक्ष्य :-
कक्षा 6 के लिए आयोजित इस परीक्षा में देश भर से करीब 1.34 लाख बच्चे शामिल हुए थे। उत्तराखंड के दोनों टॉपर छात्रों ने अपनी पहली प्राथमिकता सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को दी है। छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर उनके परिजनों और एकेडमी प्रबंधन में खुशी की लहर है। प्रबंधकों का कहना है कि यह बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है

