expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

कुमाऊं विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि: मिताली नेगी का जापान के प्रतिष्ठित संस्थान JAIST में चयन।

 


All India tv news। नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। डीएसबी परिसर की बीएससी (सप्तम सेमेस्टर) की छात्रा मिताली नेगी का चयन जापान के प्रतिष्ठित 'जापान एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी' (JAIST) में तीन महीने की इंटर्नशिप के लिए हुआ है।

 मिताली इसी सप्ताह जापान के लिए रवाना होंगी। विशेष बात यह है कि यह पूरी इंटर्नशिप जापान के पूर्ण वित्तीय सहयोग से आयोजित की जा रही है।

कुलपति की पहल लाई रंग:-

यह अंतरराष्ट्रीय अवसर कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान सिंह रावत के प्रयासों का परिणाम है। प्रो. रावत, जो वर्तमान में JAIST में विजिटिंग प्रोफेसर भी हैं, ने दिसंबर 2023 में अपनी जापान यात्रा के दौरान दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के तहत JAIST हर साल कुमाऊं विश्वविद्यालय के 2-3 मेधावी छात्रों को इंटर्नशिप के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।

करियर के खुलेंगे नए द्वार:-

पीएचडी का मौका:- समझौते के अनुसार, यदि इंटर्नशिप के दौरान छात्र का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहता है, तो उसे JAIST में सीधे पीएचडी में प्रवेश का अवसर मिल सकता है।

नया शैक्षणिक नियम:- विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद के नए प्रावधान के तहत, इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को उस सेमेस्टर में कक्षा या परीक्षा की अनिवार्यता से छूट दी गई है। उनका मूल्यांकन डिसर्टेशन (शोध पत्र) के माध्यम से विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।

मिताली नेगी इस ऐतिहासिक समझौते के तहत जापान जाने वाली पहली छात्रा बन गई हैं, जो पूरे प्रदेश के छात्र समुदाय के लिए प्रेरणा का विषय है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.