All India tv news। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में व्यावसायिक (कमर्शियल) एलपीजी सिलेंडरों के वितरण को सुव्यवस्थित करने के लिए नई मानक प्रचालन कार्यविधि (SOP) जारी कर दी है। यह कदम पश्चिम एशिया संकट के कारण उत्पन्न हुई गैस की किल्लत और आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए उठाया गया है ताकि होटल, रेस्टोरेंट और उद्योगों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
प्रतिदिन 2650 सिलेंडरों का वितरण:- राज्य में अब प्रतिदिन कुल 2,650 कमर्शियल सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा।
देहरादून को प्राथमिकता:- वितरण कोटे में देहरादून जिले को सर्वाधिक 31% हिस्सा आवंटित किया गया है। इसके बाद हरिद्वार और नैनीताल को 13-13 प्रतिशत कोटा मिला है।
क्षेत्रवार आवंटन:- रेस्टोरेंट और ढाबों को सबसे ज्यादा 37% आपूर्ति दी जाएगी। होटल और रिसॉर्ट्स के लिए 28% और फार्मास्युटिकल उद्योगों के लिए 7% हिस्सा सुरक्षित किया गया है।
कालाबाजारी पर सख्त नजर:- जिलाधिकारी सविन बंसल ने कालाबाजारी रोकने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRTs) का गठन किया है और गैस एजेंसियों की सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।
इन क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता:-
श्रेणी आवंटन प्रतिशत
रेस्टोरेंट एवं ढाबा 37%
होटल एवं रिसॉर्ट 28%
फार्मास्युटिकल उद्योग 7%
सरकारी/गैर-सरकारी गेस्ट हाउस 6%
औद्योगिक कैंटीन 6%
हॉस्टल एवं डेयरी 5-6%
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी इस नई व्यवस्था से उन व्यापारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें पिछले कुछ दिनों से आपूर्ति ठप होने के कारण भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा था।


