All India tv news। मौलेखाल/ऋषिकेश: ब्लॉक सल्ट की ग्रामसभा बौड़ तल्ला निवासी 25 वर्षीय सूरज रावत की ऋषिकेश में मस्तराम घाट पर गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में बह जाने से मौत हो गई।
ग्राम प्रधान हरीश नयाल ने बताया कि सूरज पिछले दो साल से ऋषिकेश के एक होटल में नौकरी कर रहा था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के समय उसके दो साथी भी घाट पर मौजूद थे, जिनसे लक्ष्मण झूला पुलिस पूछताछ कर रही है।
सूरज के बड़े भाई सोबन सिंह बंगलुरु में नौकरी करते हैं और दूसरे भाई रवींद्र सिंह दिल्ली में कार्यरत हैं। रवींद्र उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष भी हैं। मौत की सूचना मिलते ही दोनों भाई ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए हैं। सोबन सिंह ने बताया कि वह भाई का शव लेकर जल्द गांव पहुंचेंगे।
परिवार में पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। घर पर अब केवल वृद्ध मां और चाची रहती हैं। सोबन सिंह ने वृद्ध मां को अभी घटना की जानकारी नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

