expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

भीमताल में दहशत के बीच वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी, पिंजरे में कैद हुआ खूंखार गुलदार!

 


All India tv news। नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले कई दिनों से आदमखोर गुलदार की दहशत के साये में जी रहे ग्रामीणों के लिए आज राहत की खबर है। वन विभाग ने मोरा गांव में लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार को कैद करने में सफलता हासिल की है। हालांकि, यह वही आदमखोर है जिसने हाल के दिनों में कई लोगों की जान ली है, इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है।

भीमताल का मोरा गांव और इसके आसपास के इलाके पिछले कुछ समय से रणक्षेत्र बने हुए थे। आदमखोर गुलदार ने यहाँ एक के बाद एक तीन मासूम जिंदगियों को अपना निवाला बना लिया था। ताजा घटना छह दिन पहले भदयूनी गांव में हुई थी, जहाँ कमल सिंह बिष्ट नाम के युवक को गुलदार ने मार डाला था। इससे पहले सूर्याजाला और ज्योली गांव में भी दो महिलाएं इस खूंखार जानवर का शिकार बन चुकी थीं।

इन घटनाओं के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के दबाव और बढ़ते खतरे को देखते हुए वन विभाग ने इलाके में कई जगह पिंजरे लगाए थे। आज सुबह मोरा गांव में लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार फंसा हुआ मिला। गुलदार के पकड़े जाने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।

रेंजर का बयान :-

इस मामले पर जानकारी देते हुए रेंजर नितिन पंत ने बताया कि गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पकड़ा गया गुलदार ही वह आदमखोर है या नहीं, यह अभी जांच का विषय है। विशेषज्ञों द्वारा इसकी उम्र, दांतों की स्थिति और पदचिह्नों का मिलान करने के बाद ही इसकी आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

सावधानी की अपील :-

वन विभाग ने फिलहाल ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है, क्योंकि जब तक यह साबित नहीं हो जाता कि पकड़ा गया गुलदार ही मुख्य हमलावर है, तब तक खतरा पूरी तरह टला नहीं माना जा सकता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.