All India tv news। देवभूमि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक ऐसी हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जिसने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। गर्मी से राहत पाने के लिए दोस्तों के साथ सरयू नदी में नहाने गया 10वीं कक्षा का एक होनहार छात्र हमेशा के लिए काल के गाल में समा गया। एक पल की मस्ती और छोटी सी लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को उम्र भर के मातम में बदल दिया है।
घटना पिथौरागढ़ जिले के सरयू नदी तट की है। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नहाते समय छात्र गहरे पानी की चपेट में आ गया और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। जब तक साथी कुछ समझ पाते और मदद के लिए शोर मचाते, तब तक छात्र लहरों के बीच समा चुका था।
स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पिथौरागढ़ और आसपास के इलाकों में इस घटना से शोक की लहर है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सावधानी की अपील :-
आए दिन नदियों में डूबने की खबरें सामने आती रहती हैं। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में पिथौरागढ़ के सिंतोली गांव की 10 वर्षीय भावना की भी सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई थी। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि अनजाने और गहरे जल स्रोतों में उतरने से बचें।

"ऑल इंडिया टीवी न्यूज " दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हम अपने दर्शकों से भी अपील करते हैं कि नदियों या झरनों के पास सावधानी बरतें, क्योंकि आपकी एक छोटी सी चूक अपनों को कभी न भरने वाला जख्म दे सकती है।