All India tv news। उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो मंजिल दूर नहीं। पौड़ी गढ़वाल की उभरती हुई बैडमिंटन स्टार शांभवी रौथाण ने बेंगलुरु में आयोजित ऑल इंडिया रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रदेश का मान बढ़ाया है। शांभवी ने अंडर-19 मिक्स डबल्स वर्ग में न केवल कांस्य पद जीता, बल्कि एशिया बैडमिंटन ट्रायल के लिए क्वालीफाई कर एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है।
बेंगलुरु के कोर्ट पर जब शांभवी रौथाण उतरीं, तो हर किसी की निगाहें उनकी फुर्ती और खेल कौशल पर टिकी थीं। टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शांभवी और उनके जोड़ीदार का सामना बेंगलुरु की अनुभवी जोड़ी प्रियंका वाल्दिया और बाल प्रणय प्रगडा से हुआ।
मैच की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही। शांभवी को पहले सेट में 14-21 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन देवभूमि की इस बेटी ने हार नहीं मानी। दूसरे सेट में जबरदस्त वापसी करते हुए शांभवी ने विपक्षी जोड़ी को 21-14 से शिकस्त दी।
रोमांचक रहा निर्णायक सेट:-
मुकाबले का तीसरा और निर्णायक सेट सांसें रोक देने वाला था। कोर्ट पर धैर्य और आत्मविश्वास की परीक्षा थी। शांभवी ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का परिचय देते हुए निर्णायक सेट को 23-21 से अपने नाम कर लिया। इस रोमांचक जीत के साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट में कांस्य पदक सुनिश्चित किया।

एशिया ट्रायल में पक्की की जगह:-
इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत शांभवी ने अब एशिया बैडमिंटन ट्रायल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वे अब इंडियन टीम के अंडर-19 मिक्स डबल्स ट्रायल में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगी।

शांभवी की इस बड़ी जीत से उनके गृह जनपद पौड़ी गढ़वाल समेत पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शांभवी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शांभवी की यह सफलता प्रदेश के अन्य उभरते खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।