All India tv news। देश में ईद-उल-जुहा यानी बकरीद के अवकाश को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारों ने पूर्व में घोषित छुट्टियों के कैलेंडर में संशोधन करते हुए अब 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
मुख्य बातें:-
- पुरानी तारीख: पहले यह अवकाश 27 मई (बुधवार) को निर्धारित था।
- नई तारीख: चांद दिखने के बाद अब 28 मई (गुरुवार) को बकरीद मनाई जाएगी।
- सरकारी आदेश: कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने दिल्ली स्थित सभी केंद्रीय कार्यालयों के लिए छुट्टी बदलने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
- सुप्रीम कोर्ट: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने भी अपने कैलेंडर में बदलाव करते हुए 28 मई को अवकाश की सूचना दी है।
राज्यों की स्थिति:-
- उत्तर प्रदेश: योगी सरकार ने 27 और 28 मई दोनों दिन अवकाश की घोषणा की है।
- उत्तराखंड: उत्तराखंड सूचना विभाग के अनुसार राज्य में अब 28 मई को ही छुट्टी रहेगी।
- अन्य राज्य: दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और गुजरात जैसे राज्यों में भी अब 28 मई को ही मुख्य अवकाश रहेगा।

