expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड में 29 मई से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, 11 लाख नए वोटर्स की तलाश।




All India tv news। देहरादून।
उत्तराखंड में आगामी चुनावों की तैयारियों को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में आगामी 29 मई से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण ( SIR) अभियान शुरू होने जा रहा है। चुनाव आयोग ने इसके लिए आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
11 लाख नए वोटर्स को जोड़ने का लक्ष्य :-
इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के छूटे हुए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है। चुनाव आयोग ने इस बार उत्तराखंड में लगभग 11 लाख नए मतदाताओं की तलाश और उन्हें वोटर लिस्ट से जोड़ने का एक बड़ा लक्ष्य रखा है। इसके तहत बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे, ताकि युवा और नए मतदाताओं के नाम दर्ज किए जा सकें।
15 सितंबर को आएगी फाइनल लिस्ट :-
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची के पुनरीक्षण का यह काम विभिन्न चरणों में पूरा किया जाएगा। सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद, आगामी 15 सितंबर को अंतिम  मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस अभियान को पारदर्शिता और तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.