All India tv news। टनकपुर (उत्तराखंड): टनकपुर के वार्ड नंबर-01 स्थित पुरानी टंकी के पास आज तड़के दुकानों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टनकपुर की टीम प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) श्री अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुंची।
घटनास्थल पर आग बेहद विकराल रूप ले चुकी थी। फायर यूनिट ने बिना वक्त गंवाए MFE से पंपिंग शुरू कर होज पाइप की मदद से मोर्चा संभाला। इसके बाद टीम ने मिनी हाई प्रेशर पंप और होज रील का इस्तेमाल कर लगातार कड़ी मशक्कत की। घंटों की भारी मेहनत के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
शुरुआती जांच के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। गनीमत यह रही कि इस भयानक अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। आग बुझने के बाद फायर टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को अग्नि सुरक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

