expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड की बेटी महक चौहान का भारतीय रग्बी टीम में चयन, उज्बेकिस्तान में दिखाएंगी दम।

 


All India tv news। देवभूमि उत्तराखंड के लिए खेल के मैदान से एक बेहद सुखद और गर्व करने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश की होनहार खिलाड़ी महक चौहान का चयन भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में हो गया है। महक अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी।
ताशकंद में सजेगा महक का जलवा :-
महक चौहान आगामी 16 और 17 मई 2026 को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित होने वाली 'सेंट्रल एंड साउथ एशिया 7s चैंपियनशिप' में भारतीय टीम की ओर से मैदान में उतरेंगी। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में महक से टीम को काफी उम्मीदें हैं।
खेल जगत में खुशी की लहर :-
महक के चयन की आधिकारिक घोषणा होते ही उत्तराखंड रग्बी संघ और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि महक की मेहनत और खेल के प्रति उनके समर्पण ने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। सोशल मीडिया पर भी प्रदेशवासी उन्हें अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
यह उपलब्धि न केवल उत्तराखंड के लिए सम्मान की बात है, बल्कि प्रदेश की उन तमाम उभरती हुई महिला खिलाड़ियों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को सच करने का माद्दा रखती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.