All India tv news। उत्तराखंड के पहाड़ी रास्तों पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जनपद पौड़ी से सामने आया है, जहाँ सतपुली-गुमखाल हाईवे पर निर्माण कार्य के दौरान एक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हृदयविदारक हादसे में जेसीबी ऑपरेटर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा :-
जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे यह हादसा सतपुली-गुमखाल हाईवे पर 'कुल्हाड़ बैण्ड' के पास हुआ। यहाँ सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था, तभी अचानक जेसीबी मशीन का संतुलन बिगड़ गया और वह लगभग 120 मीटर गहरी खाई में जा समाई। हादसा इतना भीषण था कि मशीन के परखच्चे उड़ गए।

कोटद्वार निवासी था मृतक :-
थानाध्यक्ष सतपुली अनिल चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान 57 वर्षीय बाबूराम शर्मा पुत्र बलवीर प्रसाद शर्मा के रूप में हुई है, जो काशीराम, कोटद्वार के निवासी थे। हादसे के वक्त वे मशीन का संचालन कर रहे थे।

SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन :-
घटना की सूचना मिलते ही सतपुली थाना पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद खाई से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों को लेकर भी अब सवाल उठने लगे हैं।