expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

अल्मोड़ा: सल्ट में बाघ का आतंक, घर के पास खेत में काम कर रहे व्यक्ति को बनाया निवाला।

 


All India tv news। सल्ट (अल्मोड़ा):उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आदमखोर होते वन्यजीवों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सल्ट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तड़म बौरडा से सामने आया है, जहाँ बाघ ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत तड़म बौरडा के निवासी महिपाल सिंह मैहरा (भाई- श्री कृपाल सिंह मैहरा, पूर्व सचिव सहकारी समिति) अपने घर के समीप स्थित खेत में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में महिपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बाघ के लगातार बढ़ते हमले से लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और आदमखोर बाघ को तुरंत पकड़ने या ढेर करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.