All India tv news। रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम रेलवे डिवीजन से आज सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई, जहां तिरुवनंतपुरम से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। रविवार सुबह करीब 5 बजे, जब ट्रेन के यात्री गहरी नींद में थे, अचानक ट्रेन के एक कोच से आग की लपटें उठने लगीं।
रेलवे स्टाफ की मुस्तैदी ने बचाई 68 जान :-
यह घटना विक्रमगढ़ आलोट और लूनी रिच्छा स्टेशनों के बीच की है। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, ट्रेन में सवार 68 यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। चीख-पुकार के बीच रेलवे स्टाफ ने असाधारण सूझबूझ और बहादुरी का परिचय दिया। बिना समय गंवाए, स्टाफ ने तुरंत प्रभावित बोगी को मुख्य ट्रेन से काटकर अलग कर दिया। स्टाफ की इस फुर्ती की वजह से आग बाकी डिब्बों तक नहीं पहुंच सकी और एक भयावह हादसा टल गया।

सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री :-
गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। आग लगने के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है। रेलवे के उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।