All India tv news। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (उत्तराखंड): एशिया के प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। रिजर्व की कालागढ़ रेंज में आज सुबह एक नर बाघ मृत अवस्था में पाया गया है। इस घटना के बाद से ही वन्यजीव प्रेमियों और वन विभाग के अधिकारियों के बीच शोक और चिंता की लहर है।
कैसे हुई घटना की जानकारी?
मिली जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 18 मई 2026 को सुबह लगभग 9:10 बजे, वन विभाग का गश्ती दल अपनी नियमित गश्त पर था। जब टीम धारा ब्लॉक (धारा बीट कक्ष संख्या 12) में पहुंची, तो वहां धारा स्रोत के पास बने एक सहायक नाले के समीप उन्हें बाघ का शव दिखाई दिया।

मुख्य बिंदु:-
- स्थान: धारा ब्लॉक, कक्ष संख्या 12, कालागढ़ रेंज।
- समय: सुबह करीब 9:10 बजे।
- बाघ का लिंग: व्यस्क नर बाघ।
जांच जारी:-
घटना की सूचना मिलते ही पार्क प्रशासन के उच्चाधिकारी और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। बाघ की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है या इसके पीछे आपसी संघर्ष या कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।