All India tv news। देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र स्थित किशन नगर एक्सटेंशन में सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक प्ले ग्रुप स्कूल परिसर के ठीक पीछे बने किराये के कमरों में कथित तौर पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। स्थानीय निवासियों की लंबे समय से मिल रही शिकायतों और मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों के भारी विरोध के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
दो दलाल गिरफ्तार, तीन युवतियां रेस्क्यू :-
पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से देह व्यापार का संचालन करने वाले दो दलाल युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तीन युवतियों को पीड़ित मानते हुए वहां से सकुशल मुक्त कराया गया है।

कमरे से मिली रेट लिस्ट और आपत्तिजनक सामग्री :-
जांच के दौरान पुलिस को उन कमरों से लड़कियों की 'रेट लिस्ट' और लेन-देन का पूरा हिसाब-किताब रखने वाली एक डायरी/नोटबुक बरामद हुई है। इसके अलावा मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, शराब की बोतलें, दवाइयां, कंडोम और कुछ डिजिटल स्टोरेज डिवाइस भी जब्त किए गए हैं।

HIV संक्रमण का अंदेशा, इलाके में दहशत :-
इस पूरे मामले का सबसे चिंताजनक और गंभीर पहलू तब सामने आया जब रेस्क्यू की गई एक युवती के पर्स से मेडिकल जांच की पर्ची मिली। इस पर्ची के आधार पर उक्त युवती के एचआईवी (HIV) संक्रमित होने का अंदेशा जताया जा रहा है। इस खुलासे के बाद से पूरे इलाके और ग्राहकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और डिजिटल डिवाइस व डायरी के आधार पर उनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।