expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी से भड़की BJP; अल्मोड़ा में कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का पुतला दहन, बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश।

 


All India tv news। इस वक्त की एक बड़ी और राजनीतिक सरगर्मी बढ़ाने वाली खबर उत्तराखंड के अल्मोड़ा से आ रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है।

अल्मोड़ा के प्रसिद्ध चौघानपाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने न केवल जमकर नारेबाजी की, बल्कि विधायक मदन बिष्ट का पुतला भी दहन किया।
 इस पूरे विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने किया। प्रदर्शन में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के सम्मान में गगनभेदी नारे लगाए और कांग्रेस विधायक के मर्यादित आचरण पर कड़ा ऐतराज जताया।
 प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनी रहनी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस प्रकार की अमर्यादित और व्यक्तिगत टिप्पणियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी नेता देश के शीर्ष पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग न कर सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.