All India tv news। देहरादून:
उत्तराखंड में मानसून की भारी बारिश आफत बनकर बरस रही है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेशभर में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है।
मुख्य अपडेट्स :-
- 118 सड़कें बंद: भूस्खलन और मलबे के कारण राज्य की प्रमुख नेशनल हाईवे समेत 118 से अधिक संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद हैं।
- चारधाम यात्रा प्रभावित: कई स्थानों पर हाईवे बंद होने से केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले श्रद्धालु रास्ते में फंसे हैं।
- नदियां उफान पर: गंगा, अलकनंदा, मंदाकिनी और पिंडर समेत तमाम प्रमुख नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं।
- प्रशासन मुस्तैद: मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिलाधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
प्रभावित जिले और चेतावनी :-
- रेड अलर्ट वाले क्षेत्र: देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है।
- भूस्खलन का खतरा: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार पत्थर गिरने और सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
- प्रशासन की अपील: स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को अनावश्यक यात्रा न करने और नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

