expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ
मिशन 2027

गढ़वाल की बेटी का कमाल: अमेज़न में मिला 48 लाख का पैकेज, माता-पिता दोनों हैं शिक्षक।

 


All India tv news। देहरादून/टिहरी:

उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। टिहरी गढ़वाल की होनहार बेटी अदिति चौहान ने अपनी कड़ी मेहनत और असाधारण प्रतिभा के दम पर दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Amazon में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर चयन पाकर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।
अदिति को अमेज़न कंपनी की ओर से ₹47.88 लाख वार्षिक का शानदार पैकेज ऑफर किया गया है। वह जल्द ही हैदराबाद में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी। इस कामयाबी से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
शुरुआत से ही मेधावी रही हैं अदिति :-
गजा विकासखंड (चम्बा) की धार अकरिया पट्टी स्थित खलुण (दुवाकोटी) गांव की रहने वाली अदिति बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा और शैक्षणिक रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है:
  • हाईस्कूल: कार्मल स्कूल, चम्बा से 96.06% अंक। 
  • इंटरमीडिएट: सेंट जोसेफ्स कॉलेज, देहरादून से 96% अंक। 
  • उच्च शिक्षा: ग्राफिक एरा (डीम्ड) विश्वविद्यालय, देहरादून से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक। 
माता-पिता हैं शिक्षक, अदिति ने इन्हें दिया श्रेय :-
अदिति एक शिक्षक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता राजेन्द्र सिंह चौहान और माता बबीता चौहान दोनों पेशे से शिक्षक हैं, जिन्होंने अदिति को हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर अदिति ने ईश्वर, अपने गुरुजनों, माता-पिता और दादा-दादी के आशीर्वाद को श्रेय दिया है। अदिति की यह सफलता उत्तराखंड के हजारों युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.