expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ
मिशन 2027

बेटी ने बचाई जान' - गुलदार के हमले में घायल पिता को बेटी ने मौत के मुह से खींचकर निकाला बाहर।


All India tv news। कहते हैं बेटी ही बाप का मान और शान होती है। और उत्तराखंड के चम्पावत से आई ये खबर इस बात का जीता-जागता सबूत है। यहां एक बेटी ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से अपने पिता को मौत के मुंह से बचा लिया।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना चम्पावत जिले के सिमल्टा गांव की है। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे, चम्पावत से लगभग 6 किमी दूर स्थित इस गांव में एक खूंखार गुलदार घर के भीतर घुस आया। गुलदार ने 63 वर्षीय सुरेश पांडे पर हमला कर दिया। पिता की चीख सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद उनकी 31 वर्षीय बेटी किरन दौड़कर मौके पर पहुंची। सामने खूंखार गुलदार था, लेकिन किरन घबराई नहीं। उसने सूझबूझ दिखाई। पास में रखी रजाई को गुलदार के ऊपर डाल दिया। 

अचानक रजाई में उलझने से गुलदार कुछ पल के लिए असहज हो गया। इसी मौके का फायदा उठाकर बहादुर बेटी किरन ने घायल पिता को खींचकर कमरे से बाहर निकाला और बाहर से दरवाजा बंद कर गुलदार को कमरे में ही कैद कर दिया।

इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल सुरेश पांडे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। किरन की इस बहादुरी की पूरे क्षेत्र में तारीफ हो रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.