expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षा के समय में बदलाव, अब इस नए टाइम से होंगे पेपर।

 
All India tv news। शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में माध्यमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में होने वाली अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षा 2026 के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक, उत्तराखंड, देहरादून की ओर से एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है।
पत्रांक संख्या अका0/ 9446-48 /गृह परीक्षा/2026-27 दिनांक 13 सितम्बर 2026 के अनुसार सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
आपको बता दें, इससे पहले 28 सितम्बर 2026 को जारी टाइम-टेबल में परीक्षा का समय प्रथम पाली सुबह 09:30 से 12:30 बजे और द्वितीय पाली दोपहर 01:00 से 04:00 बजे तक निर्धारित किया गया था।
लेकिन अब निदेशालय स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त इसमें आंशिक संशोधन किया गया है।
नए आदेश के अनुसार : -
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 09:00 बजे से 12:00 बजे तक
और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 12:15 बजे से 03:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी संस्था अध्यक्षों को इस नए समय का पालन करने के निर्देश दिए जाएं, बाकी सभी शर्तें यथावत रहेंगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.