expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सीकर की बेटी ने रचा इतिहास: मेजर नव्या शेखावत बनीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पहली महिला 'आर्मी ADC'।

 


All India tv news। इस समय की एक बहुत बड़ी और गौरवान्वित करने वाली खबर देश के सर्वोच्च सदन यानी राष्ट्रपति भवन से आ रही है। राजस्थान के सीकर जिले की जांबाज बेटी मेजर नव्या शेखावत ने भारतीय थल सेना के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। मेजर नव्या को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नया एड्स-डी-कैंप नियुक्त किया गया है। 

वे भारतीय थल सेना की पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्हें देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर की एडीसी बनने का गौरव हासिल हुआ है। उनकी इस ऐतिहासिक कामयाबी से न केवल सीकर बल्कि पूरे राजस्थान और देश का नाम रोशन हुआ है। 
सीकर के केरपुरा गांव से राष्ट्रपति भवन तक का सफर:-
राजस्थान के सीकर जिले के एक छोटे से गांव केरपुरा की रहने वाली मेजर नव्या शेखावत आज देश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। नव्या शेखावत ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर यूपीएससी की सीडीएस परीक्षा पास की थी। इसके बाद उन्होंने चेन्नई स्थित प्रतिष्ठित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से कड़ा सैन्य प्रशिक्षण पूरा किया और साल 2021 में 'आर्मी सर्विस कॉर्प्स' में बतौर अधिकारी कमीशन हुईं। महज 5 साल के अपने शानदार और अनुशासित सैन्य सफर में उन्होंने मेजर का पद हासिल किया और अब वे राष्ट्रपति भवन में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
क्या होती है ADC की जिम्मेदारी?
आपको बता दें कि राष्ट्रपति के 'एड्स-डी-कैंप' (ADC) की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण और सम्मानजनक होती है। एडीसी राष्ट्रपति के सबसे करीबी सैन्य सहायकों में शामिल होते हैं, जो आधिकारिक कार्यक्रमों, राजकीय समारोहों, विदेशी राजनयिकों के दौरों और सैन्य प्रोटोकॉल के दौरान साए की तरह राष्ट्रपति के साथ मौजूद रहते हैं। इसके साथ ही वे राष्ट्रपति और देश की तीनों सेनाओं के बीच एक मजबूत समन्वय स्थापित करने का काम भी करते हैं।
कुल मिलाकर देखा जाए तो राष्ट्रपति की एडीसी बनने वाली मेजर नव्या देश की दूसरी महिला अधिकारी हैं। उनसे पहले साल 2025 में भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर यशस्वी सोलंकी को यह जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन भारतीय थल सेना (आर्मी) से यह मुकाम पाने वाली मेजर नव्या पहली महिला जांबाज हैं। 
मेजर नव्या शेखावत की यह अनूठी उपलब्धि भारतीय सेना में महिलाओं के बढ़ते सामर्थ्य, सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता की एक अद्भुत मिसाल है। कड़ी मेहनत, अटूट अनुशासन और देश सेवा के प्रति उनके इस समर्पण को हमारा पूरा चैनल सलाम करता है और उन्हें इस नए और गौरवशाली सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं देता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.