expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट में RSS का युवा संगम: मैराथन दौड़ के साथ युवाओं में भरा जोश, 'सशक्त युवा-समर्थ भारत' का संदेश।


All India tv news। अल्मोड़ा जिले के सल्ट से इस वक्त की शानदार तस्वीरें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रानीखेत जिला, सल्ट खण्ड द्वारा युवा संगम - मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। इस युवा संगम मैराथन दौड़ का मुख्य उद्देश्य - सशक्त युवा, समर्थ भारत है। यह मैराथन दौड़ सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि पहाड़ के युवाओं को नशे से दूर रखना, फिटनेस के प्रति जागरूक करना और उनमें राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना भरना है।

बताया जा रहा है कि इस दौड़ में सल्ट क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पहाड़ की इन वादियों में युवाओं का जोश देखने लायक था।






राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रानीखेत जिला, सल्ट खण्ड द्वारा आयोजित युवा संगम मैराथन दौड़ जो कि सशक्त युवा, समर्थ भारत के संदेश के साथ आयोजित की गई थी, वह सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस मैराथन में सल्ट क्षेत्र के सैकड़ों युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया था। अब विजेताओं की लिस्ट जारी हो गई है।


लड़कों की कैटेगरी में:-

         - प्रथम स्थान - सुरेन्द्र बोरा (SPS)

        - द्वितीय स्थान - विरेन्द्र सिंह

       - तृतीय स्थान - हिमांशु उनियाल

लड़कियों की कैटेगरी में:-

        - प्रथम स्थान - अनिता डंगवाल

        - द्वितीय स्थान - हिमानी

        - तृतीय स्थान - विद्या

सभी विजेताओं को मंच से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस दौड़ का मकसद सिर्फ दौड़ना नहीं, बल्कि युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.