All India tv news। उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार ने नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने पत्रांक 115/2026-27, दिनांक 01 सितंबर, 2026 को (अद्यतन) परीक्षा कैलेंडर जारी किया है।
UKPSC के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा जारी इस कैलेंडर में 9 बड़ी भर्तियों की तिथियां घोषित की गई हैं। नोट में साफ कहा गया है कि उक्त तिथियां संभावित हैं तथा परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है।
आइए देखते हैं पूरी लिस्ट:
क्रमांक 1: कार्मिक विभाग - उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 (प्रारंभिक परीक्षा)
तिथि: 29 नवंबर, 2026 (रविवार)
क्रमांक 2: कार्मिक विभाग - उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 (प्रारंभिक परीक्षा)
तिथि: 27 दिसंबर, 2026 (रविवार)
क्रमांक 3: शहरी विकास विभाग - कर एवं राजस्व निरीक्षक (स्क्रीनिंग / प्रा०)
तिथि: 16 जनवरी, 2027 (शनिवार)
क्रमांक 4: माध्यमिक शिक्षा विभाग - प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 (गृह विज्ञान) (मुख्य परीक्षा- वस्तुनिष्ठ प्रकार) - तिथि परिवर्तन
तिथि: 30 जनवरी, 2027 (शनिवार)
क्रमांक 5: पशुपालन विभाग - पशु चिकित्साधिकारी (मुख्य परीक्षा)
तिथि: 28 फरवरी, 2027 (रविवार)
क्रमांक 6: लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, लघु सिंचाई, शहरी विकास, कृषि व ऊर्जा विभाग व अन्य - कनिष्ठ अभियंता (मुख्य परीक्षा)
तिथि: 20 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2027 तक (मंगलवार से रविवार)
क्रमांक 7: ग्रामीण निर्माण, लघु सिंचाई, शहरी विकास, पेयजल व ऊर्जा विभाग व अन्य - सहायक अभियंता (सिविल/यांत्रिक/विद्युत/कृषि/आई०टी०) (मुख्य परीक्षा)
तिथि: 08 मई, 2027 से 14 मई, 2027 तक (शनिवार से शुक्रवार)
क्रमांक 8: उत्तराखण्ड सचिवालय एवं उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग - समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2026 (स्क्री०/प्रा०)
तिथि: 23 मई, 2027 (रविवार)
क्रमांक 9: सचिवालय प्रशासन - समीक्षा अधिकारी (लेखा) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2026 (स्क्री०/प्रा०)
तिथि: 06 जून, 2027 (रविवार)
तो सभी अभ्यर्थी अपनी तैयारी इसी कैलेंडर के अनुसार तेज कर दें। सबसे पहले 29 नवंबर को PCS Pre की परीक्षा होगी।

