All india tv news। सल्ट (अल्मोड़ा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पशु मोबाइल एम्बुलेंस वैन की शुरूआत की है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं को उचित इलाज मिल सके। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के चार विधानसभाओं में पशु मोबाइल वैन दी गई हैं जिसमें सल्ट विधानसभा के साथ रानीखेत विधानसभा को भी दी गई है।
आज क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश को 60 अल्मोड़ा जिले को 4 सचल पशु चिकित्सा वाहन 1962 देने के लिए आभार व्यक्त किया हैं। अब 1962 नंबर डायल करते ही यह एबुलेंस वैन पशु पालकों के घर पर पहुंच जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पालतू पशुओं के इलाज में जो दिक्कतें आती थी ,अब उनका इलाज घर पर ही पशु एम्बुलेंस वैन के द्वारा फ्री में किया जायेगा। पशु एम्बुलेंस ‘1962’ की सेवा पशु पालकों को आखरी छोर तक सेवा मिलेगी।
https://youtu.be/oHG7mdo1f1Y
विधायक जीना ने ये भी कहा कि जनता के लोकप्रिय विधायक स्व.सुरेंद्र जीना के हर सपनों को पूरा करूंगा। भाजपा की नीति देश हित में कार्य करती है न की अपने हित में नहीं करती।
सड़को की बात करते हुए विधायक ने हर साल सल्ट विधानसभा में 25 सड़कें बनाने का लक्ष्य रखा है।
कार्यक्रम में आई बुजुर्ग महिला गोपुली देवी पत्नी भूरा राम 70 वर्ष ग्राम सिनरोव को देख कर विधायक जीना नही रोक पाए बुजुर्गों के प्रति आदर, सम्मान और सेवा भाव को नही रोक पाए ,और बुजुर्ग महिला के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ से सम्मानित कर मंच पर बैठाया।
विधायकों ने पशु पालकों से अनुरोध किया कि आपने पशुओं को आवारा न छोड़ें।
डॉ. विक्रांत गिल ने प्रदेश सरकार व विधायक महेश जीना का आभार जताते हुए कहा कि विधायक जीना के अथक प्रयास से सल्ट विधानसभा में मोबाइल वेटरनरी वैन मिली है। जिससे सल्ट में पशुपालकों को पशु चिकित्सा संबंधी परेशानी नहीं होगी। इस वैन में स्पेलिस्ट डॉक्टर व फार्मासिस्ट मौजूद रहेंगे।
डॉ. गिल ने ये भी बताया की वेटरनरी वैन की सेवा सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक जारी रहेगी।
इस मौके पर विधायक महेश जीना, सल्ट मंडल अध्यक्ष बिक्रम बिष्ट, नरेंद्र भंडारी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, जिला पचायत सदस्य मंजू देवी, जिला अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष हरी राम आर्या, मनीला मंडल अध्यक्ष देवीदत्त शर्मा, समस्त भाजपा कार्यकर्त्ता।
डॉ. विक्रांत गिल पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ.ललित बुधानी, डॉ. भानु प्रसाद , विक्सिनेटर हरीश बिष्ट,पैरावेट दीप चंद सती, पशु एम्बुलेंस ड्राईवर सुरेन्द्र सिंह, समस्त भाजपा कार्यकर्त्ता,संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
मंच का संचालन नवीन चंद्र जोशी वेटरनरी फार्मासिस्ट राजकीय पशु चिकित्सालय छीपा द्वारा किया गया।
पशु पालन विभाग द्वारा पशुओं से सम्बन्धित रोगों की जानकारी पशु पालकों को दी गई।
https://chat.whatsapp.com/H4kwz052h1DJtr00CDBJtJ16
https://chat.whatsapp.com/GsMvCdx2UNQCPxlBsxKY31गोपुली devi पति भूरा राम 70 सिंगराव

