All india tv news। सल्ट(अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड में विधायक जीना के कर कमलों द्वारा 2 प्रमुख पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया।
सल्ट विकास खंड के अंतर्गत जीआईसी कोटाचामी में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें विधायक ने बधनगढ़- भौनडांडा ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना का शिलान्यास किया,यह योजना जिसकी लागत 1426.49 लाख है जिसमें 14 ग्राम सभा को सीधे जुड़ेंगे।इस योजना में तीन पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। साथ राजकीय इंटर कॉलेज कोटाचामी ने लिए 350 मीटर का रास्ता बनवाने का भी आश्वासन दिया।
विधायक जीना ने झीमर पंपिग पेयजल योजना का भी शिलान्यास किया, इस योजना की लागत 1662.18 लाख हैं, और 16 ग्राम पंचायत को इस योजना का लाभ मिलेगा। https://youtu.be/2mQ3lLIROeM
विधायक ने पेयजल योजना शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस पेयजल योजना का बनाने का श्रेय पूर्व विधायक स्व0 सुरेंद्र जीना को जाता हैं और उनकी कड़ी मेहनत से इस पेयजल योजना बनने का सपना पूरा हो रहा है, और कहा इतना भी आसान नहीं होता इतनी बड़ी पेयजल योजना को लाना कई प्रकार की बाधाए आती है, लेकिन आप सभी के आशीर्वाद और स्व.सुरेंद्र जीना जी मेहनत से योजनाओं पूरा करने में सफल हुआ हूं। मैं आप लोगो को आश्वस्त करता हूं कि सल्ट विधानसभा में सभी बड़ी योजनाओ के द्वारा पानी घर घर तक दिया जायेगा, सल्ट के अलावा अन्य किसी भी क्षेत्र में इतनी बड़ी बड़ी योजनाएं नही बन रही है।
मोलेखाल में पार्किग एवम् तहसील में नव भवन निर्माण शुरू किया जाएगा। पूर्व विधायक स्व.सुरेंद्र जीना ने गावों के तोको को सड़क से जोड़ने की शुरुआत की थी।
विधायक ने भरोसा दिलाया कि मैं भी प्रत्येक तोको तक सड़क से जोड़ने में प्रयास कर रहा हूं।
कार्यक्रम में विधायक महेश जीना,मण्डल अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, देवीदत्त शर्मा, महिला मोर्चा प्रेमा, नरेन्द्र भण्डारी, पूर्व भाजपा सल्ट मण्डल अध्यक्ष नन्दन सिंह बिष्ट, डा. पुष्कर बिष्ट, सल्ट मण्डल महामंत्री भगवत बोरा, सुबोध ध्यानी,जिला अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष हरीराम आर्या, किशोर स्नेही, रमेश दिक्तिया, रमेश स्त्यावली ,अधिशासी अभियंता सुनील जोशी, ठेकेदार त्रिलोक सिंह एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।
मंच संचालन भगवत बोरा द्वारा किया गया।

