All india tv news । अल्मोड़ा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काफली की कक्षा छः में पढ़ने वाली छात्रा भावना बिष्ट ने राज्य स्तरीय ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता।
हल्द्वानी मे राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें अल्मोड़ा की रहने वाली भावना बिष्ट ने भी प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक हासिल किया। भावना बिष्ट का कहना है कि अब नेशनल स्तर के खेल में प्रतिभाग करूंगी।
भावना बिष्ट के स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काफली के प्राध्यापक एवं स्कूल स्टाफ ने बधाई दी। खेल प्रशिक्षक वन्दना चौधरी ने खुशी जताते हुए उसके उज्वल भविष्य की कामना की है। वही भावना बिष्ट के गांव में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
https://chat.whatsapp.com/H4kwz052h1DJtr00CDBJtJ

