expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट पुलिस ने 3.33 लाख गांजे के साथ दो गांजा तस्कर धर दबोचे।


All india tv news। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान तहत सल्ट पुलिस और एसओजी द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सराईखेत की तरफ से आ रही गाड़ी की चैकिंग की गई। गाड़ी में दो लोग सवार थे जिनके पास से 22.225 किलो ग्राम गंजा पाया गया। अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 सीओ अल्मोड़ा द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार पूरे अल्मोड़ा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा हैं। मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए सराइखेत– डोटियाल रोड के कटपटिया तिराहे पर चैकिंग अभियान गया, इस दौरान सराईखेत से आ रही कार संख्या UK–01 TA–3891 को चैकिंग के लिए रुकवाया गया , जिसमें कार में त्रिलोक बिष्ट उर्फ बबलू( 34)पुत्र लक्ष्मण सिंह बिष्ट ग्राम बेल्टी भतरौजखान और भूपेंद्र सिंह बिष्ट(31) पुत्र पूरन सिंह बिष्ट ग्राम बाड़ीकोट,भिक्यासैन के पास से 22.225 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया।

 एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि बरामद किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 3.33,375 लाख बताई जा रही हैं। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, अभियुक्त गांजे को सराइखेत से भिक्यासैन बेचने के लिए ले जा रहे थे।

 चैकिंग टीम में एसआई मनोज कुमार, आरक्षी देवेंद्र सिंह, एसओजी भूपेंद्र पाल एवं मनमोहन सिंह आदि शामिल थे।

 

वॉट्सऐप से जुड़े: 

 फेसबुक से जुड़े:

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.