expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

भारत में शुरू हुआ पहली बार अग्निवीरों का प्रशिक्षण :

 


All India tv news। भारत में पहली बार शुरू हुई अग्निवीर भर्ती के तहत अग्निवीरों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर के सोमनाथ मैदान पर एक जनवरी से अग्निवीरों के प्रथम बैच का प्रशिक्षण चल रहा है। इन्हें भी रिक्रूटों की तरह ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है लेकिन प्रशिक्षण का समय नौ महीने से घटाकर छह महीने कर दिया गया है।अग्निवीरों को रिक्रूटों की तरह कुशल तकनीकी प्रशिक्षण, खेल व हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर आईएस साम्याल ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया है। अग्निवीर की पहली बटालियन के कमांडर कर्नल विक्रमजीत सिंह ने आग्निवीरों को दिये जा रहे प्रशिक्षण की तकनीक और उनकी दिनचर्या के बारे में भी बताया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अग्निवीरों के पहले बैच को भारतीय सेना कुशल ट्रेनर ट्रेनिंग दे रहे है। जिसमें उन्हें ड्रिल,फायरिंग, फिजिकल ट्रेनिंग के साथ साथ कमांडो ट्रेनिंग भी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान सभी अग्निवीरों में बहुत बदलाव दिखाई दे रहा है उनके चेहरे पर देश सेवा की झलक साफ नजर आ रही है

कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर आईएस साम्याल के अनुसार अग्निवीरों के दूसरे बैच को मार्च में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष  कुल 1150 अग्निवीरों को प्रशिक्षण दिया जाना है जबकि अभी पहले बैच में केवल 796 को ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

वॉट्सऐप से जुड़े:


फेसबुक से जुड़े :


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.