All india tv news। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु कैबिनेट की बैठक में आज कई अहम फैसले लिए जिनमें एक निर्णय यह भी लिया गया है कि भर्तियों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार द्वारा शीघ्र ही एक सख्त नकल विरोधी कानून लाने जा रहा है,अब नकल विरोधी कानून दोषी को उम्रकैद तक की सजा का प्राविधान किया जाएगा। भ्रष्टाचार से अर्जित की गई सम्पत्ति को भी जब्त किया जाएगा।
मुख्य सचिव ने ये भी बताया कि लोक सेवा आयोग द्वारा लेखपाल की परीक्षा को दोबारा आयोजित किया जाएगा। पूर्व में आवेदन किए गए अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा, और न ही कोई फीस देनी पड़ेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा में आने जाने के लिए उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन की बसों में टिकट नहीं लेना पड़ेगा, उनके प्रवेश पत्र को ही टिकट माना जायेगा।
व्हाट्सएप से जुड़े।व्हाट्सएप से जुड़े।

