उत्तराखंड पटवारी / लेखपाल परीक्षा होगी दोबारा, नई तिथि घोषित
0
जनवरी 13, 2023
All india tv news। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 8 जनवरी 2023 को संचालित की गई पटवारी परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद आयोग ने इस परीक्षा को निरस्त कर दिया है साथ ही दोबारा होने वाली पटवारी परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। अब राजस्व उप निरीक्षक( पटवारी/लेखपाल) की परीक्षा 12 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। पहले से निर्धारित सहायक लेखाकार/लेखक परीक्षक परीक्षा जो 12 फरवरी को होनी थी वह परीक्षा अब 19 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य सभी परीक्षाएं व साक्षात्कार यथावत रहेंगे।
Tags

