All india tv news। हल्द्वानी। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर हल्द्वानी के जेल रोड़ चौराहे का नाम बदल कर किया स्वामी विवेकानंद चौराहा।हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर जेल रोड़ चौराहे पर बनी स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण करते हुए म्युजिकल फव्वारे का लोकार्पण किया। यह मूर्ति 72. 27 लाख की लागत से बनाई गई है। इस अवसर पर अजय भट्ट ने जेल रोड़ चौराहे का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद चौराहा कर दिया है। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने यह भी कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने हल्द्वानी शहर के सौंदर्यीकरण के बारे में बात करते हुए कहा कि सौंदर्यीकरण के लिए चौराहों के चौडीकरण का काम चल रहा है। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर शहर के लोगों को म्युजिकल फव्वारे के साथ साथ स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति व आई लव हल्द्वानी के सेल्फी प्वाइंट की सौगात भी दी गई है।
हल्द्वानी के जेल रोड़ चौराहे का नाम बदल कर किया स्वामी विवेकानंद चौराहा।
0
जनवरी 13, 2023