expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

युवक का अपहरण, फिरौती ना मिलने पर कर की हत्या।


All india tv news।उत्तराखंड के हरिद्वार में एक युवक का अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार हरिद्वार जिले में रानीपुर कोतवाली के अंतर्गत राम धाम कालोनी के एक पैथोलॉजी लैब चलाने वाले युवक का अपहरण कर परिजनों से 70 लाख की फिरौती मांगी गई। फिरौती न मिलने पर युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक का नाम कार्तिक है जो बहादरबाद का रहने वाला था और राम धाम कॉलोनी में पैथोलॉजी लैब चलाता था। वृहस्पतिवार को जब देर रात तक भी कार्तिक घर नहीं पहुँचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। कार्तिक का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने दूसरे दिन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बहादराबाद थाने में की। उसी दिन शाम को कार्तिक के मोबाइल नम्बर से उसकी माँ के मोबाइल पर फिरौती के लिए फोन आया जिसमें 70 लाख की मांग रखी गई थी और फिरौती ना देने की स्थिति में जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामले की छानबीन करने पर कार्तिक का शव रानीपुर कोतवाली के सलेमपुर क्षेत्र में मिला है। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के अनुसार मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को पकड़ लिया है और मामले से जुड़े कुछ सबूत भी हाथ लगे है। अजय सिंह ने कहा है कि जल्द ही सच सबके सामने होगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.