expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

दून हॉस्पिटल में नहीं किये जाएंगे बिना ठोस कारण के मरीज रेफर


All india tv news। देहरादून के हॉस्पिटलों में अब बिना किसी ठोस वजह के मरीजों को दूसरे हॉस्पिटलों में रेफर नहीं किया जा सकेगा। दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना के निर्देशानुसार डॉक्टरों की एक विशेष चार सदस्यीय टीम गठित की गई है जिसका काम इस तरह के मामलों पर निगरानी रखना है
डॉ. सयाना के अनुसार उनके पास ऐसी शिकायते आ रही थी कि दून हॉस्पिटल में कुछ डॉक्टर मरिजों को बिना किसी ठोस कारण के निजी हॉस्पिटलों में रेफर कर रहे हैं जिस वजह से मरीजों को बहुत परेशानी हो रही है। इस समस्या से निपटने के लिए ही विशेष टीम गठित की गई है। यह विशेष टीम द्वारा हर 10 दिनों में हॉस्पिटल से रेफर हुए मरीजों की एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट में रेफर किए गए मरीजों की बीमारी व रेफर किये जाने के कारणों को बारीकी से जांचा जाएगा। रेफर करने के ठोस कारण ना मिलने पर संबंधित के विरुद्ध ठोस कदम उठाए जाएंगे। विशेष चार सदस्यीय टीम में स्त्रीरोग विभागाध्यक्ष डॉ. चित्रा जोशी,सर्जरी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर  मोहित गोयल, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. नारायणजीत सिंह व ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. भावना पंत को शामिल किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.