expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

नेपाल में विमान हादसे में 62 लोगों के शव निकाले, यात्रियों में पांच भारतीय, जांच कमेटी गठित।


 All india tv news। नेपाल में हुए विमान हादसे में 68 पैसेंजर लेकर आ रहा यति एयरलाइंस विमान नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय के करीब रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

 इस विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी कि कुछ ही दूरी पर विमान दुर्घटना का शिकार हो। बचाव में लगे रेस्क्यू टीम के अधिकारियों के अनुसार अब तक 68 लोगों के शव निकाले गए हैं।

  नेपाली सेना के प्रवक्ता रति कृष्णा प्रसाद भन्डारी ने बताया कि पहले ऐसा नही लग रहा था की हादसे में इतने पैसेंजर हादसे का शिकार होंगे। ऐसा लग रहा था कि 24 लोगों से ज्यादा लोग जीवित हैं, इससे पहले कास्की के सहायक मुख्य जिला अधिकारी गुरुदत्त ढकाल ने बताया कि गंभीर हालत में पाए गए दो लोगों को जिंदा बचा लिया गया और अस्पताल भेज दिया गया।

नेपाली सेना के प्रवक्ता रति कृष्णा प्रसाद भन्डारी के अनुसार विमान पोखरा हवाई अड्डे से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सेती नदी के पास एक गहरे गड्ढे में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। बचाव कार्य में 120 रेंजर्स और क़रीब 180 जवानों को लगाया गया हैं। 

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता जगन्नाथ निरुला ने बताया है कि यात्रियों में नेपाल के 53 और भारत के पांच लोग शामिल थे। इनके अलावा रूस के चार, कोरिया के दो और ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, फ्रांस और अर्जेंटीना, के एक-एक यात्री सवार थे। साथ ही निरुला ने ये भी बताया है कि रेस्क्यू टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। रीक्यू टीम।द्वारा बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.