All india tv news। देहरादून। उत्तराखंड के सभी राशनकार्ड धारकों के लिए एक आवश्यक जानकारी आई है। इसके अनुसार जो भी धारक अपात्र होने के बाद भी सरकारी राशन का लाभ ले रहे हैं तो उनके लिए परेशानी बढ़ सकती है।प्रदेश की खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने सभी जिलापूर्ति अधिकारी व राशन डीलरों को इस मामले में सख्त आदेश जारी कर दिये है। सचिवालय में खाद्य आपूर्ति मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर फेडरेशन के पदाधिकारियों और उनके मांग पत्रों पर चर्चा की। इस बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने ऐसे राशन कॉर्ड धारकों के बारे में भी बात की, जो पात्र ना होने के बाद भी पात्रों के हक का सरकारी राशन प्राप्त कर रहे हैं।
खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने स्पष्ट रूप से अधिकारियों और राशन डीलरों को निर्देश दिए गए हैं कि जो लोग अपात्र हैं और पात्रों का राशन ले रहे हैं। उनके नामों की लिस्ट बनाकर उनसे संबंधित राशन की दुकानों के बाहर चिपकाया जाएगा।इस तरह से लोगों को भी उनके बारे में पता चलेगा और उनपर कार्रवाई करना भी आसान होगा।
हमसे संपर्क करें।👇
https://chat.whatsapp.com/GpTtpHBzndo0TjMAKpFXuI
https://chat.whatsapp.com/GsMvCdx2UNQCPxlBsxKY31
https://www.facebook.com/allindiatvnew
https://t.me/+BIqql1i2uW0xNDNl


