expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

पुलिस ने कॉल सेंटर पर मारा छापा , किया फर्जी लोन वसूली का पर्दाफाश।


 All India tv news ।औरंगाबाद में महाराष्ट्र पुलिस व दून साइबर पुलिस ने वहां के एक कॉल सेंटर पर छापा मारा। कॉल सेंटर से 150 लोगों को पकड़ा गया है जो फर्जी लोन वसूली के लिए लोगों को बार- बार फोन कर रहे थे। पुलिस ने कॉल सेंटर से 1500 सिम भी जब्त कर लिए है। डीएसपी अंकुश मिश्रा ने बताया कि कॉल सेंटर में काम करने वाले सभी लोगों को पुलिस द्वारा नोटिस भेज दिये गये हैं। वहीं कॉल सेंटर संचालक मौके से फरार हो गया है। डीएसपी ने बताया कि बीते दिनों 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में अंकुर ढींगरा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। अंकुर कुछ चीनी मूल के युवकों के साथ मिलकर जाली लोन एप के माध्यम से लोगों को लोन देने का झांसा देकर ठगता था। बताया जा रहा है कि अंकुर और उसके चीनी साथी लोगों से लगभग 300 करोड़ रुपये ठग चुके हैं। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ करने पर पता चला कि वह एक बार अपने कुछ चीनी साथियों को लेकर औरंगाबाद महाराष्ट्र गया था। जहां पर कॉल सेंटर चलाया जाता है। अंकुर से पूछताछ के अनुसार औरंगाबाद पुलिस ने इस कॉल सेंटर पर छापा मारा। जहां पर 150 लड़के और लड़कियाँ  लोगों को फोन करके धमका रहे थे। लोगों को तरह तरह से डराकर पैसों की मांग की जा रही थी। कॉल सेंटर में काम करने वाले सभी लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है और उनके लिए नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
हमसे जुड़ें।👇

https://chat.whatsapp.com/GpTtpHBzndo0TjMAKpFXuI
https://chat.whatsapp.com/GsMvCdx2UNQCPxlBsxKY31
https://www.facebook.com/allindiatvnew
https://t.me/+BIqql1i2uW0xNDNl

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.