विकास नेगी बने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष।
0
जनवरी 23, 2023
All india tv news। उत्तराखंड में कांग्रेस ने NSUI के राष्ट्रीय संयोजक, विकास नेगी को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। खबर के अनुसार दिल्ली से महासचिव केसी वेनुगोपाल द्वारा NSUI के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा की गई है । कांग्रेस ने अब भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के कंधों पर कांग्रेस का बेड़ा पार लगाने की जिम्मेदारी डाल दी है। विकास नेगी काफी लंबे समय से छात्रसंघ से जुड़े हैं।इनके इस अनुभव को देखते हुए उन्हें भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का पद दिया गया है। विकास नेगी 2012 से NSUI से जुड़े हैं और 2013 में डीएवी पीजी कॉलेज में इकाई अध्यक्ष भी रहे । 2015 में विकास नेगी जिला अध्यक्ष के चुनाव में भी उतरे।उनके बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने 2017 में डीएवी पीजी काॅलेज से ही NSUI के प्रत्याशी के तौर पर अध्यक्ष का चुनाव लड़ा। जिसमें उनकी हार हुई। 2018 में विकास प्रदेश महासचिव NSUI उत्तराखंड चुने गए।एनएसयूआई में उनकी सक्रियता को देखते हुए 2020 में उन्हें राष्ट्रीय संयोजक बना दिया गया ।
Tags

