All India tv news। काशीपुर में विश्व हिंदू परिषद उत्तराखंड की दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक आज रविवार को समाप्त हो गई है। इस प्रांत बैठक का आयोजन गौतमी हाईट होटल, बाजपुर रोड़ , काशीपुर में किया गया। बैठक का संचालन विश्व हिंदू परिषद काशीपुर व टोली द्वारा किया गया। बैठक 21 जनवरी प्रातः 9:00 बजे से 22 जनवरी दोपहर तक चली । इस बैठक में केंद्रीय अधिकारियों द्वारा सभी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया गया। साथ ही कई नवीन पदाधिकारियों को भी दिया गया। बैठक में विहिप केंद्रीय संयुक्त मंत्री कोटेश्वर जी, प्रांत संगठन मंत्री अजय जी, प्रांत अध्यक्ष रवि देव आनंद जी, प्रांत उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा जी व दिवान फर्त्याल जी, प्रांत मंत्री डॉ विपिन चंद्र पांडे जी, प्रांत सह मंत्री रणदीप पोखरिया जी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ क्षेत्र प्रचारक महेंद्र जी, विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन सोलंकी जी और बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया जी,रानीखेत जिला अध्यक्ष डॉ. पुष्कर बिष्ट जी आदि उपस्थित रहे।
हमसे जुड़ें।👇
।

