expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

अग्निवीर भर्ती का बदला पैटर्न।

   


All India tv news। इस बार अग्निवीर भर्ती परीक्षा ऑनलाइन होने के साथ ही अभ्यर्थियों की आधी फीस भी सेना द्वारा भरी जाएगी। परंतु पाठ्यक्रम में कोई भी फेर बदल नहीं होगा। भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल एन० एस० सरना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज के युवा तकनीकि जानकारी रखते हैं। ऐसे में ये नई तकनीक अभ्यर्थियों के लिए काफी  सरल व सुलभ है।
भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में संशोधन की घोषणा की गई है। इसके अनुसार अभ्यर्थियों की पहले ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) होगी। उसके बाद शरीरिक फिटनेस और मेडिकल टेस्ट किये जाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों की आधी फीस भी सेना द्वारा भरी जाएगी। सेना के अनुसार इससे पहले अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग प्रक्रिया के लिए काफी लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता था।   ।इस बदलाव से अभ्यर्थियों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही प्रशासनिक प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी।
Follow us on👇

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.