expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार।




All India tv news। उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाने वाले शिक्षक पर अपनी ही शिष्या के साथ छेड़खानी करने के आरोप लगे हैं। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी शिक्षक रहमत अली मूल रूप से ननौता ब्लॉक सहारनपुर (यूपी) का रहने वाला है वह क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में शिक्षक है। साथ ही वह नगर में कोचिंग सेंटर भी चलाता है। पुलिस की छानबीन के मुताबिक उस कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए आने वाली कक्षा 11 की एक छात्रा को वह अक्सर उसके घर छोड़ने जाया करता था। लेकिन दो दिन पूर्व शिक्षक छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने तुरन्त ही आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर सौंपी। जिसके बाद पुलिस ने यौन उत्पीड़न के साथ ही पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।

कोतवाली प्रभारी नासिर हुसैन के अनुसार आरोपी शिक्षक को न्यायालय के आदेश पर  न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Follow us on👇

हमसे व्हाट्स ऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.