expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड में फिर से हुआ मौसम अलर्ट।

 


All India tv news।  उत्तराखंड में एक बार फिर से राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली गिरने,ओलावृष्टि व गर्जन के साथ छींटे पड़ने की संभावना बताई है। इसी विषय में मौसम विभाग ने चेतावनी  जारी की है। इसके अतिरिक्त उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों व देहरादून और टिहरी जिलों में भी कई क्षेत्रों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना भी बताई जा रही है। अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है।इसके अतिरिक्त 3,500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने की संभावना बताई जा रही है।

राजधानी देहरादून में बुधवार को अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी तापमान में गिरावट पाई गई है। 

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.