expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

कोरोना मुक्त हुआ उत्तराखंड।


 All India tv news ।  उत्तराखंड हुआ कोविड महामारी के तीन वर्ष बाद कोरोना मुक्त।  राज्य में वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण का एक भी सक्रिय मामला नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संक्रमण को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। बीते एक सप्ताह से राज्य में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। जिन भी मरीजों के  लक्षण संदिग्ध पाए जा रहे हैं, उनके सैंपलों की जांच हो रही है।आपको बता दें कि 15 मार्च 2020 को प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला मिला था। इसके बाद से लगातार संक्रमण के मामले बढ़ते गए। कोरोना महामारी के तीन सालों में अब राज्य में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या शून्य हुई है।

इस विषय पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि सरकार की ओर से सभी अधिकारियों को इस महामारी से संबंधित विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए  दिशा-निर्देश दिए गए थे। जिसकी वजह से प्रदेश में एक सप्ताह से कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि नवीन वर्ष में 1 जनवरी 2023 से अभी तक राज्य में कोरोना संक्रमण के 78 मामले प्रकाश में आए हैं।सभी विभागों की सक्रियता व लोगों की जागरूकता की वजह से तीन सालों में पहली बार प्रदेश में एक भी सक्रिय मामला सामने नहीं आया है। कोरोना के सक्रिय मामले नहीं होने पर भी प्रदेश में कोरोना को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करने के आदेश दिये गए है। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में कोरोना की जांच जारी रहेगी।

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.