expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सीएम धामी ने दी टिहरी गढ़वाल को सौगात।




All India tv news। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल को दी सौगात, किया विभिन्न विभागों की 5 अरब 33 करोड़ 20 लाख 89 हजार की विकास योजनाओं का शिलान्यास। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 फरवरी 2023, शनिवार को जनपद टिहरी गढ़वाल में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं का शिलान्यास कर लोकार्पण किया। जिसमें टिहरी गढ़वाल जिले के सभी 6 विधानसभाओं के लिए विकास योजनायें शामिल रही।मुख्यमंत्री धामी द्वारा 3 अरब 74 करोड़ 99 लाख 85 हजार की विकास योजनाओं का शिलान्यास और 1 अरब 58 करोड़ 21 लाख 4 हजार की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया गया। जिले में कुल 93 योजनाओं का शिलान्यास व 45 योजनाओं का लोकार्पण किया गया है। सीएम ने टिहरी (56 करोड़ 5 लाख 87 हजार) , धनोल्टी (21 करोड़ 92 लाख 35 हजार) , घनसाली ( 1 अरब 64 करोड़ 89 लाख 82 हजार) , प्रतापनगर (76 करोड़ 99 लाख 84 हजार) नरेंद्रनगर (1 अरब 36 लाख 30 हजार) व देवप्रयाग विधानसभा के लिए (47 करोड़ 8 लाख 27 हजार) की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। शनिवार, 25 फरवरी को मुख्यमंत्री धामी दो दिवसीय भ्रमण पर टिहरी पहुंचे। सीएम धामी टिहरी के पीआईसी मैदान में पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री टिहरी प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी टिहरी पहुंचे। इस अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय, शक्तिलाल शाहघनसाली विधायक , देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, विजय सिंह पंवार, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार आदि ने सीएम धामी का स्वागत किया।

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।

 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.