expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सिलेंडर हुआ महंगा,जेब पर बढ़ा भार।


 All India tv news। देश में एक फिर से एलपीजी सिलेंडर के दामों में वृद्धि हो गई है। होली से पहले ही लोगों की जेबों पर बोझ बढ़ गया है। घरेलू व कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आपको बात दें कि 06 जुलाई 2022 के बाद से घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ था। 08 महीने बाद घरेलू सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। इसके साथ ही कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 350.50 की वृद्धि हुई है। 01 मार्च से दिल्ली में जहाँ घरेलू सिलेंडर अब 1053 की बजाय 1103 रुपए में मिलेगा वहीं कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1769 की जगह 2119.50 रुपए में मिलेगा। 

रसोई गैस की कीमतों में 2021 से निम्नवत हुई वृद्धि:-

06 अक्टूबर 2021 को सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए । 

22 मार्च 2022 को 50 रुपए की वृद्धि के साथ कीमत 949.50 रुपए । 

07 मई 2022 को फिर से 50 रुपए की वृद्धि और कीमत हुई 999.50 रुपए। 

19 मई 2022 को 3. 50 रुपए की वृद्धि के साथ कीमत हुई 1003 रुपए। 

06 जुलाई 2022 को 50 रुपए बढ़ोतरी के साथ कीमत हुई 1053 रुपए। 

01 मार्च 2023 को फिर से 50 रुपए की वृद्धि होने पर कीमत 1103 रुपए हो गई है। 

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.