expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सीएम ने हल्द्वानी के में किया जनसभा को संबोधित।

 


All India tv news। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार, 01 मार्च को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया।यह जनसभा नकल विरोधी कानून लागू करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड द्वारा आयोजित की गई थी। इसमें सीएम धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि लोक सेवा आयोग या आयोग से बाहर की समूह 'ग' की सभी परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। इसमें तकनीकी और गैर तकनीकी पदों को भी शामिल किया गया है।

 साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि उच्च पदों( पीसीएस)आदि पर जहां भी साक्षात्कार आवश्यक हो, वहां भी साक्षात्कार का प्रतिशत कुल अंकों के 10% से ज्यादा नहीं रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी साक्षात्कार में यदि किसी अभ्यर्थी को 40% से कम या 70% से अधिक अंक दिए जाते हैं तो साक्षात्कार लेने वाले व्यक्ति या बोर्ड से इसका स्पष्टिकरण मांगा जायेगा। इस उपलक्ष्य पर हजारों युवाओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए सीएम धामी ने हल्द्वानी में युवाओं द्वारा किए गए इस भव्य स्वागत से खुद के अभिभूत होने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि अब मेरे किसी भी युवा साथी के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।सीएम की बातों को सुनकर वहां मौजूद युवाओं का कहना है कि हम युवाओं की परेशानी एक युवा मुख्यमंत्री ही समझ सकता है।

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.