expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

हल्द्वानी में हुई शराब की दुकान में चोरी , चोरों ने की चिकन पार्टी।

 


All India tv news। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में देशी शराब की दुकान में रात को चोर घुस गये और चोरी के साथ- साथ उन्होंने दुकान के अंदर पार्टी भी की। ये मामला हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र का है। यहां कुसुमखेड़ा निवासी महेश चंद भट्ट जो एक शराब कारोबारी है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है कि वे रामपुर रोड के पास देसी शराब और बीयर की दुकान चलाते है। वहीं दुकान के अंदर ही कैंटीन भी है। वे रोज की तरह बुधवार रात 11:00 बजे काम खत्म करने के बाद दुकान बंद करके घर चले गए। अगली सुबह जब दुकान के वर्कर वहां पहुँचे तो देखा कि दुकान की दीवार टूटी हुई थी और दुकान व कैंटीन के गल्ले से कैश गायब था। चोरों ने कैंटीन में चिकन खाया , बीयर पार्टी की और बोतलें भी फोड़ी।चोर अपने साथ शराब की लगभग 7 पेटियां ले गए।इसके अलावा चोरों ने सीसीटीवी की डीवीआर भी नहीं छोड़ी उसे भी अपने साथ ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका- ए- वारदात पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। 

Follow us on👇

हमसे फेसबुक पर जुड़े। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.