राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

स्वतंत्रता दिवस पर उपनल कर्मियों को सौगात।

ALL INDIA TV NEWS। प्रदेश में कार्यरत उपनल कर्मियों की सेवाकाल के दौरान मृत्य होने पर उनके आश्रितों को 01 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान सहायता के रूप में दिए जाने की घोषणा की गई है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने फरवरी 2023 में हुए उपनल कर्मियों के सम्मेलन में ये घोषणा की थी।अभी तक उपनल कर्मचारी की सेवाकाल के दौरान मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को पहले केवल 15 हजार रुपये ही मिलते थे। अभी कुछ समय पहले ही उपनल विभाग ने इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दिया था। सैनिक कल्याण मंत्री द्वारा उपनल प्रशासन को अनुग्रह अनुदान राशि को बढाकर 01 लाख करने के आदेश जारी करने के निर्देश दे दिए गए थे। जिसके बाद उपनल प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इसका संशोधित आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश से सभी उपनल कर्मियों में खुशी की लहर छाई हुई है। इस आदेश को 01 अगस्त 2023 से ही लागू मानते हुए इसका पालन किया जाएगा।