पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु
पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु
पुष्कर बिष्ट थात तराड़ (18) ग्राम पंचायत सदस्य हेतु

भिकियासैण में आयोजित संस्कृत प्रतियोगिता।

 




 All India tv news। उत्तराखंड में संस्कृत भाषा के विकास के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं की श्रंखला में अल्मोड़ा जिले के विकासखंड भिकियासैंण में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज भिकियासैण के हॉल में आज संस्कृत प्रतियोगिता आयोजित की गई।कार्यक्रम में 25 विद्यालयों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के तहत वाद विवाद प्रतियोगिता, समूह गान प्रतियोगिता, समूह नृत्य प्रतियोगिता व नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी प्रतिभागियों द्वारा अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहा।

नाटक एवम समूह गान प्रतियोगिता में रा० उ० मा० वि० थापला ने प्रथम, रा० बा० उ० मा० वि० बासोट ने द्वितीयत स्थान प्राप्त किया। नाटक प्रतियोगिता में अ० उ० रा० इ० का० चौनलिया ने व समूह गान प्रतियोगिता में डी० एन० पी० सी० सै० स्कूल भतरौज खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके अतिरिक्त समूह नृत्य में अ० उ० रा० इ० का० भिकियासैण ने प्रथम, स० का० सी० सै० स्कूल ने द्वितीय तथा रा० इ० का० उतमसाणी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में अ० उ० रा० इ० का० भिकियासैण ने प्रथम, अ० उ० रा० इ० का० चौनलिया ने द्वितीय और रा० क० इ० का० भिकियासैण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी , नगर पंचायत अध्यक्ष , ब्लॉक प्रमुख, प्रधानाचार्य, संयोजक व आयोजक आदि उपस्थित रहे। भिकियासैण ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का संस्कृत भाषा के प्रति उत्साह से बदलते भारत का शंखनाद देखने को मिला। इसके लिए उन्होंने शिक्षक शिक्षिकाओं के कार्य की प्रसंशा भी की।

आल इंडिया टीवी न्यूज सभी विजेता टीमों को बधाई व शुभकामनाएं देता है। 

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/
https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/